#अपराध

November 22, 2024

हिमाचल के दो युवकों से 9 किलोग्राम चरस बरामद, अंधेरे में निकले थे बेचने

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की कुल्लू जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हुरला क्षेत्र में चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस की खेप की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

चरस का जखीरा बरामद

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक कुल्लू के सैंज घाटी के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करी के कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI ऑफिसर बन ठगे 17.50 लाख

दो युवक ले जा रहे थे खेप

मिली जानकारी के अनुसरा, पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बीती रात हुरला क्षेत्र में नव दुर्गा स्टोन क्रशर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सामने से पैदल आ रहे दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबराने लगे।

9 किलो 70 ग्राम चरस बरामद

पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली तो पुलिस टीम को युवकों के कब्जे से 9 किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। इसे बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिछले 12 दिन से लापता था पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, नाले में मिली देह

30 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा बरामद की गई चरस की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान-

चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों युवक कुल्लू के सैंज घाटी के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
  • डीने राम, उम्र 30 साल निवासी नौण
  • ईशर सिंह, उम्र 30 साल निवासी पूखरी
यह भी पढ़ें : हिमाचल के विकास कार्यों पर अनुराग ठाकुर का फोकस, अधिकारियों को दी नसीहत

गिरोह का होगा पर्दाफाश

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि जहां से यह खेप लेकर आए थे- उस गिरोह का भंडाफोड़ हो सके। आपको बता दें कि हिमाचल में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। हाल ही में चंबा पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो से भी अधिक चरस और पांच लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को यह सफलता जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर कियाणी में एक घर में दबिश के दौरान मिली। पुलिस ने घर में दबिश देकर 5 किलो 92 ग्राम चरस बरामद की। यही नहीं घर में 5 लाख रुपए नकदी व एक पेटी शराब भी मिली है जिसके चलते आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख