#अपराध

September 7, 2024

किडनैपिंग मामला: गोवा में पकड़ा बर्खास्त BSF कांस्टेबल और उसका साथी

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल पंजाब की सीमा पर पठानकोट में दो करोड़ की फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण के मामले में फरार दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे बीएसएफ के बर्खास्त कांस्टेबल अमित राणा और उसके साथी रिषभ को गोवा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दुबई भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही यह लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पठानकोट किडनैपिंग केस के दो आरोपी गोवा से धरे

बता दें कि किडनैपिंग केस के दोनों आरोपी हिमाचल के कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। पहले अपनी मौत का ड्रामा रचने वाला किडनैपिंग का मुख्य आरोपी बीएसएफ से डिसमिस कांस्टेबल अमित राणा नूरपुर का रहने वाला है। जबकि उसका साथी रिषभ भी हिमाचल का निवासी है। रिषभ पेशे से एक जेसीबी ऑपरेटर है। यह भी पढ़ें: मां-बाप को अकेला छोड़ गया 27 वर्षीय युवक, HRTC बस से टकराई थी बाइक

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

इन दोनों के आरोपियों के अलावा पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें अपहरण की साजिश रचने वाला पठानकोट निवासी अवतार सिंह और इन सभी की मदद करने वाला श्मशेर नाम का व्यक्ति है। अवतार और श्मशेर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल से अमृतसर जा रही बस रास्ते में पलटी, डेढ़ दर्जन लोग थे सवार

30 अगस्त को किडनैप किया था बच्चा

बता दंे कि बीते सप्ताह 30 अगस्त को पठानकोट के सैली रोड स्थित शाह कालोनी से आरोपियों ने एक बच्चे का अपहरण किया था। इस बच्चे को आरोपियों ने नूरपुर के पास गांव औंद में एक पुल के नीचे छिपा रखा था। पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस की मदद से इस बच्चे को सर्च अभियान चलाकर खोज निकाला था और इस मामले के दो आरोपियों अवतार और श्मशेर को गिरफ्तार किया था।

कई दिनों से कर रहे थे घर की रैकी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि अमित राणा और रिषभ ने पहले तो किडनैपिंग करने से पहले घर की रैकी की। उसके बाद 27 और 28 अगस्त को वह बच्चे को किडनैप करने गए, लेकिन उन्हें किसी कारण सफलता नहंी मिली। इसके बाद इन लोगों ने 30 अगस्त को बच्चे का अपहरण किया। यह भी पढ़ें: हिमाचल- ‘प्यारी बहना’ योजना में सरकार ने दिया झटका, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

चक्की पुल के नीचे से बरामद हुआ था बच्चा

बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते पठानकोट पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी और हिमाचल पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को नूरपुर में खड्ड के नीचे अपहरण किया हुआ बच्चा बरामद हुआ और पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

धर्मशाला से चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचे थे आरोपी

पुलिस की सक्रियता से अमित राणा और रिषभ बच्चे को चक्की पुल के नीचे छोड़ कर फरार हो गए थ। वह पहले तो कांगड़ा जिला के धर्मशाला पहुंचे और यहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। दोनों दो रात तक चंडीगढ़ मंे अलग अलग जगह रूकें। इसके बाद यह लोग दिल्ली भाग गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल : फोन सुनते फिसला पैर- सीधे खाई में गिरे मंत्री के सहयोगी पिंटू जिंटा

मोबाइल भी कर लिए थे बंद

दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर दिए थे और नए मोबाइल और सिम लेकर उनका प्रयोग करने लगे। इस दौरान जांच कर रही पुलिस ने जब दोनों आरोपियों के खातों को खंगाला तो दिल्ली में उनके खाते से ट्रांजेक्शन की बात सामने आई। जिसके बाद आरोपियों के गोवा में छिपे होने का पता चला।

गोवा पुलिस की मदद से पकड़े दोनों आरोपी

पुलिस ने एक टीम बनाकर उसे गोवा भेजा और वहीं पर गोवा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज सुबह पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को गोवा के पास से एक बस में से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अब ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिषभ के पास दुबई का वीजा भी था, जो दिल्ली में किसी एजेंट के पास रखा हुआ था। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था।

हिमाचल के बर्खास्त बीएसएफ जवान ने रची थी अपहरण की साजिश

एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएसएफ से बर्खास्त कांस्टेबल अमित राणा ने ही बच्चे के अपहरण की पूरी साजिश रची थी। उक्त आरोपी इससे पहले भी अपनी मौत की झूठी साजिश रच चुका है। आरोपियों ने अपहरण की यह साजिश फिरौती के लिए रची थी। इन लोगों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। उनकी प्लानिंग थी बच्चे को हिमाचल में कहीं रखा जाएगा और उसके बाद फिरौती की मांग की जाएगी। लेकिन उनकी यह योजना कामयाब नहीं हुई। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे का आरोपियों ने अपहरण किया था। उस बच्चे के परिवार का एक शोरूम है, जहां आरोपी अवतार सिंह की पत्नी काम करती थी। इसी के चलते अवतार सिंह का भी उस शोरूम में आना जाना था और वह उनके आर्थिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख