#अपराध

August 26, 2026

हिमाचल में गाड़ी मोड़ने को लेकर बवाल: स्थानीय युवकों पर पंजाबियों ने चलाई तल*वारें- 2 की...

मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है़

शेयर करें:

Dharamshala McLeodganj  Dharamkot Tourist Dispute Punjab Taxi Drivers Police case

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। ज्यादातर लोग यहां की खूबसूरत वादियों और शांत माहौल का आनंद लेकर लौटते हैं, लेकिन कई बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन जाती है। गाड़ी पार्क करने, रास्ता देने या वाहन मोड़ने जैसे मामूली विवाद कई बार मारपीट तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब धर्मशाला-मकलोडगंज के धर्मकोट से सामने आया है।

सैलानियों और टैक्सी चालकों के बीच झड़प

यहां गाड़ी मोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर तलवार तक निकल आई। पंजाब से आए कुछ सैलानियों और स्थानीय टैक्सी चालकों के बीच हुई इस झड़प में दो स्थानीय युवक घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन से पहले हिमाचल में हड़कंप- मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन की चाशनी में मिले कॉकरोच

दो आरोपियों को भी आई चोटें

वहीं, मारपीट के दौरान दो आरोपियों को भी चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गाड़ी मोड़ने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब छह बजे धर्मकोट में एक रेस्टोरेंट के पास टैक्सी स्टैंड के समीप पंजाब से आए कुछ सैलानियों और स्थानीय टैक्सी चालकों के बीच गाड़ी मोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला सिर्फ बहस तक था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सुबह-सवेरे डोली धरती : 5 जिलों में आया जोरदार भूकंप, क्या आपने महसूस किए झटके?

पंजाबी युवकों ने निकाली तलवारें

लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पंजाब से आए युवकों में से एक ने तलवार निकाल ली और हमला कर दिया। इस हमले में दो स्थानीय युवक घायल हो गए। वहीं झड़प के दौरान दो आरोपी युवकों को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुरविंदर सिंह, दमनप्रीत और अमनदीप तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कलयुगी माता-पिता की करतूत, चंद पैसों के लिए बेच दिया बेटा.... 16 साल है उम्र 

पुलिस ने कब्जे में ली कार

वारदात से जुड़ी आरोपियों की कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और झड़प के दौरान तलवार का इस्तेमाल किस तरह किया गया।

कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच छोटे विवाद आखिर इतनी जल्दी हिंसक क्यों हो जाते हैं?

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पति का पैर क.टा तो पत्नी ने मांगा तलाक, साथ ही किया झूठा केस- कोर्ट ने लगाई जमकर फटकार

घटना ने खड़े किए कई सवाल

हिमाचल अपनी शांत वादियों और मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों की जिम्मेदारी है कि किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से सुलझाया जाए। फिलहाल धर्मकोट की इस घटना में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख