ऊना। 2,500 करोड़ रुपये की ठगी मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी की 70 कनाल जमीन सीज कर दी है। वहीं आरोपी दुबई फरार हो गया है। पुलिस द्वारा उसे वापस लाने के लिए तैयारी चल रही है।
ये है पूरा मामला
हिमाचल में क्रिप्टोकरंसी ठगी मामला सामने आया है। जिसमें लगभग 2,500 करोड़ रूपए की ठगी होनी की आंशका जताई जा रही है। वहीं इस पूरे ठगी का मास्टरमाइंड इस केस के खुलासे के बाद से ही दुबई फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू को किसने दिया OPS बंद करने का सुझाव: क्या पहली गारंटी से भी पलट जाएंगे ?
पुलिस ने सीज की 70 कनाल जमीन
वहीं, पुलिस द्वारा पहले भी सुभाष की करोड़ों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने सुभाष की ऊना में 70 कनाल जमीन को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ये जमीन भी सुभाष द्वारा ठगी करके ही खरीदी गई है। हालांकि इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है। आरोपियों की अन्य प्रापर्टी भी खंगाली जा रही है।
70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस की स्पेशल जांच टीम छानबीन करने में जुटी हुई है। ठगी मामले में अब तक 70 लोगों के खिलाफ 4 चार्जशीट दायर हो चुकी हैं। वहीं, 4 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार हो चुके है, जिसमें अभिषेक, हेमराज और सुखदेव शामिल हैं। लेकिन सुभाष मामले के सामने आने के समय से ही फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: स्क्रब टायफस ने डराए लोग, मां-बेटे की जान जाने के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा
देश छोड़ भागा किंगपिन: DIG
SIT प्रमुख DIG उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर ने कहा है कि सुभाष शर्मा देश छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम को जानकारी मिली है कि वह दुबाई में हो सकता है।
4 साल से चल रहा फ्रॉड
इस क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2018 से ही फ्रॉड चल रहा था। कई लोग पैसा डबल करने के चक्कर में जालसाजों की ठगी का शिकार हुए। जब पैसा वापस ना मिला तो लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बड़ी संख्या में प्रदेश में इसके खिलाफ मामले दर्ज हुए। जिसके बाद SIT को इस मामले की जांच में लगा दिया।
ये लगे हैं आरोप
पुलिस के अनुसार, लोगों को 11 महीने के अंदर पैसा डबल करने की स्कीम देकर उनसे पैसा लेते थे। फिर अभिषेक, हेमराज, सुभाष और सुखदेव ठगी करके पैसा बराबर बांट दिया करते थे। वहीं इस काम के लिए रखे एजेंटों को कमीशन दी जाती थी।