#अपराध
July 4, 2025
देवभूमि में आर्मी के नाम पर गौ तस्करी, रफ़ी, रियाज और मोहम्मद मसां अरेस्ट; जानें पूरा मामला
ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरी थी 9 गायें, दो की अंदर ही चली गई थी जान
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में गौ तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। विशेष समुदाय के तीन लोगों ने एक ट्रक में ठूंस ठूंस कर 9 गायें भरी थी, जिसमें से दो की ट्रक के अंदर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ गौ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली की सोलंग वैली में लगे लबें जाम में एक ट्रक फंसा हुआ था। इस ट्रक से भारी बदबू आ रही थी। लोगों ने जब ट्रक चालक से दुर्गंध का कारण पूछा, तो उसने दावा किया कि ट्रक में भारतीय सेना का सामान है। लेकिन लोगांे को उनकी बातों पर शक हुआ और उन्होंने ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाकर देखा तो अंदर का नजारा देख लोगों की रूह कांप गई।
इस ट्रक जेके-02-बीएस-6977 में ठूंस ठूंस कर 9 गायें भरी हुई थी। जिसमें से दो की मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद मसां निवासी जेएंडके, 28 वर्षीय मोहम्मद रफी निवासी जेएंडके और 23 वर्षीय मोहम्मद रियाज निवासी राजौरी जेएंडके के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने की घोषणा: आपदा में बेघर हुए लोगों को सरकार देगी 5 हजार रुपए मासिक किराया
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम को सोलंग नाला में ट्रक से दुर्गंध आने पर जब लोगों ने चालक से पूछताछ की तो वह भारीय सेना के सामान का दावा करने लगा। लोगों ने शक होने पर ट्रक की तलाशी ली तो गौ तस्करी का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और तीनों तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : मंडी आपदा : लोगों की सुध लेने नहीं पहुंची MP कंगना, बोलीं- जयराम ठाकुर ने किया है मना
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब हिमाचल में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब सवाल यह उठता है कि विशेष समुदाय के लोग इन गायों को कहां और क्यों ले जा रहे थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले उजागर किए जा चुके हैं, लेकिन सुक्खू सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।