कुल्लू। देवभूमि कहे जाने वाला हिमाचल एक शांत राज्य है। यहां की संस्कृति और शालीनता ही लोगों की पहचान है। लेकिन कई बार बाहरी राज्यों से या विदेशों से यहां घूमने आने वाले लोग यहां की संस्कृति के विपरित जाकर कार्य करते हैं और यहां के माहौल को खराब करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विदेशी पर्यटक कर रहे अश्लील डांस और नशा
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पर्यटक सरेआम अश्लील डांस कर रहे और साथ में जमकर नशा करते भी दिख रहे हैं। वीडियो में लड़के और लड़कियां दोनों ही शामिल हैं। इसे एक तरह से रेव पार्टी कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर इमेज सुधारेगी सुक्खू सरकार: हर मंत्री को मिलेंगे दो असिस्टेंट
यह वीडियो हिमाचल के कुल्लू जिला के मशहूर पर्यटक स्थल कसोल का बताया जा रह है। हालांकि इस वीडियो को एक उत्तराखंड नाम से बने अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो कब का है इसकी अभी तक सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
उत्तराखंड नाम के अकाउंट से शेयर हुआ वीडियो
उत्तराखंड नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में कैप्शन में लिखा है "नग्नता, अश्लीलता, फूहड़ता और ड्रग्स का मिश्रण है यह डांस"। हिमाचल प्रदेश निवासी भी राज्य को देवभूमि कहते हैं, लेकिन 'कसोल पार्वती वैली में ऐसे दृश्य आम हैं। क्या चंद पैसों के लिए सभ्यता, संस्कृति खत्म करना सही है?।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत
कसोल नशे के लिए पूरी दुनिया में हो रहा बदनाम
बता दंे कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर तरह तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने तो इस वीडियो के वायरल होने के बाद आंदोलन तक की चेतावनी दे दी है।
यह भी पढ़ें: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: जानें कब-कब, यहां देखें पूरी लिस्ट
वहीं स्थानीय लोगों और पूर्व एवं रिटायर एसपी जगत राम ने बताया कि नशे के चलते पर्यटन स्थल कसोल पूरे देश में बदनाम हो रहा है। बाहरी राज्यों और विदेशी पर्यटक यहां सिर्फ नशे के लिए आते हैं। यहां के जंगलों में अवैध रूप से टैंट लगाकर नाइट मून पार्टी चलती है। प्रकृति को इंजॉय करने के नाम पर ड्रग्स और अश्लीलता होती है।
क्या कहते हैं डीएसपी कुल्लू
वहीं इस वीडियो पर कुल्लू के डीएसपी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो लेटेस्ट नहीं लग रहा। फिर भी चौकी प्रभारी को कसोल एरिया की निगरानी और इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि कसोल में ज्यादातर विदेशी पर्यटक आते हैं।
यह भी पढ़ें: मशीन की चपेट में आया 32 वर्षीय अभिषेक, नहीं बच पाई जा*न
यह इजराइल के लोगों की पहली पसंद हैं। यह एरिया ड्रग्स के कारण दुनियाभर में काफी बदनाम है। मगर पिछले कुछ समय से अब सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। कसोल के खूबसूरत जंगल में नाइट मून पार्टी भी आम बात हो गई है।