#अपराध
May 29, 2025
हिमाचल : टैक्सी में चिट्टे की खेप छुपाकर ले जा रहे थे तीन यार, बीच रास्ते में हुए अरेस्ट
पुलिस टीम ने नाके पर तलाशी के लिए रोकी गाड़ी
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पुलिस टीम द्वारा चिट्टा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आए दिन कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी डाला जा रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है।
यहां पुलिस टीम ने तीनों युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने युवकों से चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मंडी-भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सवार तीनों युवक घबरा गए।
इसी बीच तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार में से 19.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही खेप को भी अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की उम्र 26 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए ASP बिलासुपर शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।