#अपराध
May 25, 2025
हिमाचल : किराए के मकान में खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस का पड़ा छापा- दो हुए गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर-पकड़ की जा रही है। पुलिस टीम हर दिन कई लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है।
यहां मनाली पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों से चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अलेउ में एक घर पर नशे की खेप पड़ी हुई है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किराए के मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने घर में से 11.290 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है।
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हेरोइन की खेप को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए पुलुिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह एक अहम सफलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को लगातार संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर रखा गया है और फील्ड इंटेलिजेंस को भी मजबूत किया गया है। आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। समाज के सहयोग से ही नशे के खिलाफ यह जंग जीती जा सकती है।