#अपराध

February 11, 2025

हिमाचल पुलिस की रडार पर था युवक, चिट्टे समेत ऐसे हुआ गिरफ्तार

पुलिस को देख झाड़ियों में फेंकी पुड़िया

शेयर करें:

Chitta Smuggler

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। ताजा मामले में हिमाचल की कांगड़ा जिला पुलिस टीम को एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

पुलिस रडार पर था तस्कर

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले काफी लंबे समय से चिट्टे के व्यापार में संलिप्त था और पुलिस रडार पर था। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आठवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 27 फरवरी तक करें आवेदन

झाड़ियों में फेंकी पुड़िया

मिली जानकारी के अनुसार, गगल पुलिस थाने की टीम बीते कल गश्त पर थी। इस दौरान सलांगड़ी में एक युवक ने पुलिस को देखकर अपनी जेब से पुड़िया निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। मगर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान चंदन (24) के रूप में हुई है।

चिट्टे समेत हुआ अरेस्ट

इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत सनौरा के उपप्रधान और ग्राम पंचायत रछियालू के उप प्रधान के सामने पुलिस टीम ने पुड़िया को उठाकर जांच की। युवक द्वारा फेंकी गई पुड़िया में चिट्टा पाया गया- जिसका वजन 6.37 ग्राम था। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की टूरिस्ट बस पलटी, महिलाओं समेत 22 थे सवार- काशी जा रहे थे श्रद्धालु

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक काफी समय से चिट्टा तस्करी का कारोबार कर रहा था। पुलिस टीम भी इसकी तलाश कर रही थी। अब युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही युवक को कांगड़ा कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस का सहयोग करें लोग

पुलिस टीम आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पता चल सके उनके साथ नशा तस्करी के इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त किसी व्यक्ति के बारे में कुछ पता चलता है तो वो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करें। नशा तस्करों की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख