#अपराध

April 22, 2026

हिमाचल : भैरव मंदिर के पास लोगों ने दबोचे दो युवक- पास मिला ढेर सारा चिट्टा, किया पुलिस के हवाले

लोगों की सतर्कता ने पकड़वाए चिट्टा तस्कर

शेयर करें:

Chitta smugglers drug addiction boys himachal village people police kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नशे के खिलाफ स्थानीय लोगों की जागरूकता एक बार फिर सामने आई है। गंग भैरव मंदिर के पास लोगों ने दो संदिग्ध युवकों और एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। युवकों से चिट्टा बरामद होने की बात सामने आ रही है।

इलाके में घूम रहे थे तस्कर

जानकारी के अनुसार, ये दोनों युवक क्षेत्र में संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे, जिस पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद लोगों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मामला और गंभीर लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाईपास पर पलटी तेज रफ्तार कार, 14 साल के लड़के की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक

लोगों ने पकड़े चिट्टा तस्कर

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक गुप्त गंगा और दूंगा बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं। किशोर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को कब  लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोग पहले से थे चौकना

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां बढ़ रही थीं- जिससे लोगों में चिंता का माहौल था। ऐसे में लोगों की तत्परता से यह कार्रवाई संभव हो पाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चों को नहीं मिल रहा मिड डे मील, स्कूल के लिए शिक्षक घर से ढो रहे सिलेंडर

कहां से लाए थे नशा?

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

हिमाचल में फैल रहा नशा

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का जाल जिस तेजी से फैल रहा है, उसने अब आम लोगों को भी चौकन्ना कर दिया है। खासकर युवाओं को निशाना बनाकर तस्कर गांव-गांव तक अपनी पहुंच बना रहे हैं, जिससे परिवार और समाज दोनों चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8 साल से कोमा में संजीव, सरकार ने बंद की सहारा योजना- पत्नी ने हाथ जोड़कर मांगी मदद

लोग भी हुए सर्तक

हालांकि, इस बार एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है- लोग अब चुप नहीं बैठ रहे। कई जगहों पर स्थानीय निवासी खुद ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और तुरंत पुलिस को सूचना दे रहे हैं। महिला मंडल, युवक मंडल और पंचायत स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर गंभीरता बढ़ी है। कई इलाकों में लोगों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है, तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख