राजनीति

#अपराध

April 5, 2025

हिमाचल: दो बार पकड़ा गया, फिर भी नहीं सुधरा तस्कर; तीसरी बार मिला 74 ग्राम चिट्टा

चंबा में पंजाब के 2 युवक करीब 22 ग्राम चिट्टा संग धराए 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chitta Smugglar arrest

कांगड़ा/चंबा। ना चिट्टे की लत छूटती है और ना ही चिट्टा तस्करी का मकड़जाल किसी को निकलने देता है। कुछ यही हाल कांगड़ा जिले के नूरपुर में सामने आया है, जहां पुलिस ने नाका लगाकर एक ऐसे चिट्टा तस्कर को पकड़ा है, जो तस्करी के धंधे में तीसरी बार अरेस्ट हुआ है।

नाका लगाकर पुलिस ने पकड़ा

उसे पकड़ने के लिए डमटाल पुलिस ने तौकी में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक सवार पकड़ में आया। आरोपी का नाम आंचल पुत्र लिधा सागर है। पुलिस ने उससे 74.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आंचल डाकघर तौकी तहसील इंदौरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तिरंगे में लिपटा घर आया मेजर अंकित, पत्नी ने पुष्प अर्पित कर दी अंतिम विदाई

पहले भी हुआ था अरेस्ट

आंचल को अक्टूबर 2019 में 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। उसके बाद जनवरी 2021 में वह 377.08 ग्राम चिट्टे के साथ धराया था।

चंबा में पकड़ाए चिट्टा तस्कर

चंबा पुलिस ने झमुहार मेन रोड पर एक कार में सवार दो युवकों से 21.91 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। दोनों युवक एक होमस्टे के पास खड़ी कार में बैठे थे। लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। पुलिस को करीब आता देख दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते राठौड़ ने खोली कांग्रेस एकजुटता की पोल

पंजाब से आया था चिट्टा बेचने

पूछताछ के दौरान पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर युवकों की तलाशी में 21.91 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों में 32 वर्षीय कर्णवीर पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। उसके साथ चंबा के जांजला गांव का निवासी 30 वर्षीय मनोज उर्फ चिंडू भी पकड़ाया है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख