राजनीति

#अपराध

September 16, 2024

क्यों नहीं सुधर रही कल्पना? पहले से चल रहे हैं 4 केस, अब फिर हुई अरेस्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chitta smuggler girl jawali kangra police cases four indora himachal
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई लोग नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं। नशे की तस्करी में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है। कई महिलाएं और युवतियां तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी सुधर नहीं रही हैं।

नशे की खेप के साथ युवती अरेस्ट

इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक युवती नशे की खेप के साथ पकड़ी गई है। इस युवती पर पहले भी नशे तस्करी के चार केस चल रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

मकान में छुपाई थी खेप

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने तमौता में एक मकान में दबिश दी। इस दौरान मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को युवती से 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप को अपने कब्जे में लेकर युवती को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती की पहचान कल्पना के रूप में हुई है।

पहले से दर्ज हैं चार केस

मामले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्पना के खिलाफ पहले भी इंदौरा पुलिस थाने में नशे के चार केस दर्ज है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व CM शांता कुमार के बड़े भाई का निधन, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

लड़कियां भी कर रही नशे का कारोबार

उल्लेखनीय है कि देवभूमि हिमाचल में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश में तस्कर धड़ल्ले से इस कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश भर में फैल रहे इस नशे के प्रचलन के लिए हमेशा से ही पड़ोसी राज्यों का हाथ रहा है। मगर अब प्रदेश के लोगों ने ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। प्रदेश के कई लोग इस काले कारोबार को धड़ल्ले से कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश को नशे के कारोबार ने इस कदर जकड़ लिया है कि, अब यहां लड़कियां भी नशे के इस काले कारोबार में शामिल हो गई हैं।

नशे ने बुझाए कई घरों के चिराग

एक तरफ जहां प्रदेश की बेटियां बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ बेटियां प्रदेश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। नशा तस्कर इस बात को समझ ही नहीं पा रहे हैं कि नशे के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। ऐसे में इन लोगों को इस कारोबार को बढ़ावा देने की बजाय जड़ से खत्म करना चाहिए और हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में पुलिस की मदद करनी चाहिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख