#अपराध

May 10, 2024

हिमाचल: जीप में दो युवक ले जा रहे थे नशे की खेप, ग्राहकों से पहले मिली पुलिस

शेयर करें:

मंडी। देवभूमि हिमाचल में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद नशे का कारोबार धड़ल्ले से बढ़ता जा रहा है। हालांकि, हिमाचल के हर जिले की पुलिस द्वारा नशा तस्करी के काम से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की पुलिस ने चरस समेत दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नशे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

पुलिस को यह सफलता नाकेबंदी के दौरान मिली है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात लगाया था नाका

मिली जानकारी के अनुसार, जिला मंडी के तहत धर्मपुर पुलिस थाना की टीम ने वीरवार देर रात कांढापत्तन पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने जोगिंद्रनगर से धर्मपुर की तरफ आ रही एक महिंद्रा जीप नंबर एचपी52ए-9730 को जांच के लिए रोका। यह भी पढ़ें : हिमाचल के 80 युवकों को चिट्टा बेचता था ये तस्कर: साथियों ने पकड़वा दिया

जीप से मिली चरस की खेप

पुलिस को देखकर जीप सवार दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर जब जीप की तलाशी ली तो पुलिस टीम को जीप में रखे सफेद रंग के कैरी बैग में से 709 ग्राम चरस बरामद हुई। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पैदल जा रही युवती को छूने लगा सिरफिरा युवक, पार कर दी सारी हदें इसके बाद पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी जीप को भी अपने कब्जे में ले लिया।

कौन और कहां के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जिला हमीरपुर के भोरंज के रहने वाले राजेश कुमार (41) और जिला मंडी के सरकाघाट के रहने वाले रजनीश ठाकुर (31) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे के पास मिला था एक किलो चिट्टा, अब पिता के पास मिली खेप मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख