#अपराध
August 24, 2025
हिमाचल : कार की सीट के नीचे युवकों ने छुपाया था चरस से भरा बैग, रास्ते में हो गया पुलिस से सामना
युवकों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस- किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े तार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। जिसके तहत आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। अब ताजा मामला मंडी जिले से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल रात सुंदरनगर पुलिस टीम ने पुंघ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मंडी की तरफ से रही एक कार को तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर कार सवार लोगों के चेहरे का रंग उड़ गया।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली- तो तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार की सीट के नीचे एक बैग रखा मिला। तलाशी लेने पर उस बैग में से 604 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की उम्र 24 साल है और दोनों आरोपी सोलन जिले के अर्की के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए DSP भारत भूषण ने बताया कि कार सवार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़े किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों को रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि आरोपी किसे बड़े नशा तस्कर गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।
पुलिस का यह त्वरित और सख्त एक्शन आने वाले दिनों में नशा कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि को नशे का अड्डा बनाने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी। हिमाचल पुलिस इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नियमित चेकिंग, स्पेशल ऑपरेशनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जैसे जिले नशा तस्करी के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। यह न सिर्फ एक सामाजिक संकट है, बल्कि हिमाचल की शांत और धार्मिक छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।