#अपराध
November 17, 2025
हिमाचल: खुले-आम घूम रहा था नशा तस्कर, पुलिस को हुआ हरकतों पर शक- चरस संग दबोचा
पैदल ही चरस सप्लाई करने निकला था व्यक्ति
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस टीम आए दिन इन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला चंबा जिले से रिपोर्ट हुआ है। यहां पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर को नशे की खेप के साथ पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, SIU की टीम बीते कल भरमौर हाईवे पर नियमित पैट्रोलिंग कर रही थी। टीम द्वारा आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम की नजर रजेरा के पास चमेरा पावर स्टेशन–द्वितीय के मुख्य गेट के नजदीक खड़े एक व्यक्ति पर पड़ी।
पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति घबरा गया, जिससे टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 420 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया और सदर थाना चंबा को सौंप दिया।
प्रदीप कुमार निवासी गांव चनेहला, जिला चंबा के रूप में हुई है। ASP चंबा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नियमानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय चरस तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई और सख्ती के साथ जारी रहेगी।
जिला पुलिस ने आम जनता से पुनः अपील की है, कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने साफ किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।