#अपराध

March 10, 2025

हिमाचल: कैफे में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप

देहरा की सीआईए टीम की खुफिया सूचना पर मारा छापा 

शेयर करें:

Kangra Charas News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर चरस और चिट्टे की बड़ी मात्रा बरामद की है। उपमंडल ज्वालामुखी में पुलिस ने बदौली में एक कैफे पर छापा मारकर 375 ग्राम चरस जब्त की। यह कार्रवाई देहरा की सीआईए टीम की खुफिया सूचना के आधार की गई। कैफे की आड़ में नशे का कारोबार चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने धर्मशाला और पालमपुर से चिट्टा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक का बिहारी ससुराल, गया था खातिरदारी करवाने- बगीचे में पड़ा मिला

बदौली क्षेत्र में देहरा-ज्वालामुखी मुख्य सड़क पर स्थित संधू कैफे के संचालक साहिल संधू (पुत्र गुरवचन सिंह, निवासी कस्बा कोटला, तहसील जसवां कोटला, जिला कांगड़ा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटी है। संभावना है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति छोड़ गया, गाय पाल पढ़ाई बच्ची- आज प्रोफेसर है अनपढ़ मां की बेटी

सरकारी गाड़ी में मिला चिट्टा

धर्मशाला में एक गाड़ी चालक से पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राइवेट नंबर की यह गाड़ी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से अटैच है। आरोपी वाहन चालक की पहचान शुभम चौधरी (28) निवासी चरान खड्ड समीप केदारनाथ मंदिर के रूप में हुई है। रामनगर के एक निजी नर्सिंग होम के पास से गुजर रही इस गाड़ी के ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो मौके पर पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को इससे पहले भी शाहपुर पुलिस ने चिट्टा के मामले में गिरफ्तार किया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोता रहा परिवार और 'किचन पार्टी' कर सारा राशन लूट ले गए चोर

तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पास पुलिस ने 3 युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों से मौके पर पुलिस ने 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। विश्वविद्यालय के पास एक कार में तीन युवक बैठे थे। पुलिस को देख वे घबरा गए। तलाशी में आरोपियों से 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख