#अपराध

August 1, 2025

हिमाचल : पुल से उफनती नदी में कूदा व्यक्ति, रेलिंग के पास पड़े थे जूते- नहीं मिल रहा कोई सुराग

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन

शेयर करें:

chandrabhaga river

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां किलाड़ क्षेत्र में चंद्रभागा नदी पर बने शुक्राली पुल से एक व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने का संदेह जताया जा रहा है।

चंद्रभागा में कूदा व्यक्ति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन व्यक्ति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सालगिरह की पार्टी मनाने के बाद नहर में डूबे थे दो दोस्त, 6 दिन बाद मिली देह

पुल पर पड़े थे जूतों

कल शाम के वक्त जब चंबा से पांगी की ओर जा रहे कुछ वाहन चालकों ने शुक्राली पुल पर एक जोड़ी जूते पड़े देखे, तो उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति पुल से नदी में कूद गया हो सकता है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी। पुलिस की टीम थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और चंद्रभागा नदी के दोनों तटों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

लापता व्यक्ति की पहचान हुई, मानसिक तनाव में था

जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र में एक भेड़पालक ओम प्रकाश नामक व्यक्ति लापता है, जो कुछ दिनों से अपने पशुओं को लेकर पांगी की ऊंची धारों में गया हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछताछ, मोबाइल नेटवर्क लोकेशन और अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश निवासी पांगी के रूप में की है। परिजनों और गांववालों के अनुसार, ओम प्रकाश कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब यहां फटा बादल- बाढ़ ने नहीं दिया संभलने का वक्त, हर तरफ फैला मलबे का सैलाब

जांच गहराई से जारी

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुल से छलांग वास्तव में ओम प्रकाश ने ही लगाई है या कोई और व्यक्ति लापता है। पुल के किनारे मिले जूतों के अतिरिक्त कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, जिससे मामला और जटिल हो गया है।

 

पुलिस प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल ने बताया कि, “हमें जैसे ही सूचना मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक साक्ष्य उसी की ओर संकेत कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 12वीं पास वाली महिलाएं रहें तैयार : सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां जानें डिटेल

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन

पांगी घाटी की भौगोलिक स्थिति और चंद्रभागा नदी की तीव्र धारा के चलते सर्च ऑपरेशन में खासी मुश्किलें आ रही हैं। नदी इस क्षेत्र में बेहद संकरी, गहरी और तेज बहाव वाली है, जिससे तलाशी कार्य जोखिम भरा हो जाता है। पुलिस स्थानीय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान को आगे बढ़ा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो गोताखोरों की टीम भी बुलाने पर विचार किया जा रहा है।

ग्रामीणों में दहशत और चिंता

इस घटना के बाद पांगी घाटी के स्थानीय निवासियों में चिंता और भय का माहौल है। लोग न केवल ओम प्रकाश की सलामती को लेकर चिंतित हैं, बल्कि इस प्रकार की घटनाओं से मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन जैसे मुद्दों पर चर्चा भी शुरू हो गई है। कई ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले भेड़पालक और ग्रामीण अक्सर एकांत, सामाजिक दूरी और आर्थिक दबाव से जूझते हैं, जिस कारण वे मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख