कांगड़ा/चंडीगढ़। पंजाब राज्य में बढ़ते नशे के प्रचलन ने हिमाचल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हिमाचल में भी अब ऐसा कोई दिन नहीं निकलता है, जब प्रदेश में नशा माफिया ना पकड़ा जाता हो। अब तो छोटी उम्र के युवा भी नशे के इस धंधे में उतर रहे हैं। ऐसा ही एक कांगड़ा जिला का युवक चंडीगढ़ में नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है।
19 साल का युवक गया था नशा सप्लाई करने
दरअसल चंडीगढ़ पुलिस ने एक युवक को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। बड़ी बात यह है कि इय युवक की उम्र मात्र 19 साल है। 19 साल के इस युवक के पास चंडीगढ़ पुलिस को नशे की एक बड़ी खेप मिली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की इस खेप को कहां से लाया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीकर बस चला रहा था HRTC ड्राइवर, स्कूली बच्चों समेत 30 थे सवार
चंडीगढ़ पुलिस को मिल गई थी पहले ही सूचना
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का एक युवक नशे की खेप लेकर चंडीगढ़ आ रहा है। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी युवक को नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान 19 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ बंटी निवासी कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ठंड से बचने को तंदूर के पास सोया शख्स, बिस्तर के साथ हो गया खाक
नशे की खेप के साथ बस स्टैंड पर ही हुआ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार एएनटीएफ थाने को पता चला था कि कांगड़ा का एक युवक चंडीगढ़ में ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को बस स्टैंड पर ही धर दबोचने की योजना बनाई। पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 43 बस स्टैंड पर युवक का इंतजार किया और जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी सवार को घसीटते हुए ले गई कार, उड़ गए प्राण पखेरू
पुलिस को देख की थी भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा था, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 524 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में लिया है।