राजनीति

#अपराध

August 8, 2025

हिमाचल के होटल में कांड- हेल्पर ने कुक की छीन ली जिंदगी, खुद मौके से हुआ फरार

चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस- जल्द गिरफ्तार होगा हेल्पर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Dalhousie Hotel Cook

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पर्यटन नगर डलहौजी के एक निजी होटल में हेल्पर ने कुक का खून कर दिया है। हेल्पर ने कुक की हत्या चाकू मार कर की है।

हेल्पर ने कुक की हत्या

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से बारात निकलने की हो रही थी तैयारी, चाची को लगा करंट- राख हुई खुशियां

वारदात के बाद आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात पेश आई है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपी को ढूंढने के लिए चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मनीष कुमार निवासी मैहला के रूप में हुई है। जबकि, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अमन के रूप में हुई है- जो कि सलूनी का रहने वाला है।

होटल स्टाफ से हो रही पूछताछ

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस वारदात को अंजाम क्यों दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करंट लगने से महिला और जवान लड़के ने तोड़ा दम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

(NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख