#अपराध

May 28, 2025

हिमाचल : सुबह देर तक नहीं उठा बेटा, कमरे में देखने गई मां- दरवाजा खोलते ही निकली चीख

रात को खाना खाने के बाद अकेले सोने चला गया था युवक

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। जवान बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिजन ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है।

फंदे से लटका मिला युवक

बताया जा रहा है कि युवक रात को अपने कमरे में अकेले सोना गया हुआ था। युवक की मां को उसकी लाश कमरे में वेंटिलेटर के साथ झूलती हुई मिली। जवान बेटे की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अपने लाडले को पुकारते-पुकारते बेसुध हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्रा के कंबल में हाथ डालता वीडियो हुआ था वायरल

रात में परिवार के साथ खाया खाना

मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की रात करीब 9 बजे युवक ने परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह यानी बीते कल वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। ऐसे में उसकी मां उसे उठाने के लिए उसके कमरे की तरफ गई।

सुबह नहीं निकला कमरे से बाहर

मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मां ने कमरे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो उसे उसका बेटा वेंटिलेटर के साथ फंदे पर झूलता हुआ नजर आया। बेटे को ऐसी हालत में देखकर मां की चीख निकल गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफार्मर में हुआ जोरदार धमाका, HT वायर की चपेट में आए दो बाइक सवार

मां की निकली चीख

मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन किसी तरह कमरे की खिड़की से अंदर घुसे और युवक को फंदे से नीचे उतारा। परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

क्यो की युवक ने आत्महत्या?

मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (26) पुत्र तिलक राज के रूप में हुई है- जो कि सुलह गांव का रहने वाला था। मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख