#अपराध
November 20, 2025
हिमाचल: घने जंगल में मिली 22 वर्षीय युवक की देह, बेखबर परिवार कैसे सहन करेगा ये गम
पेयजल पाइप ठीक करने गए लोगों ने देखी युवक की देह
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश आजकल हत्याए लूटपाट जैसी घटनाओं से सहमा हुआ है। प्रदेश में आए दिन मर्डर हो रहे हैं। आज प्रदेश के ऊना जिला में भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अब इस सब के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मात्र 22 से 23 साल के युवक का शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला के फागली के जंगल में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से युवक का शव मिला है, उससे हत्या की आशंका से भी इंतजार नहीं किया जा सकता है। हालांकि असली सच पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश की ताजपोशी- 10वीं बार संभाली CM की कुर्सी, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ
बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ़ जब कुछ स्थानीय लोग आज गुरुवार सुबह पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान उन्होंने झाड़ियों में नाले के पास एक युवक का शव देखा। जिसे देख कर उनके पसीने छूट गए। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, पांव छू कर लिया आशीर्वाद
प्राथमिक जांच में शव के आसपास कई संदिग्ध परिस्थितियां नजर आने के चलते पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्ळडब् शिमला भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों में गुमशुदगी दर्ज मामलों की जांच शुरू कर दी हैए ताकि जल्द से जल्द पहचान स्थापित की जा सके। वहीं घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही हैए ताकि किसी प्रकार का सुराग मिल सके।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता दोनों ही माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि शांत माने जाने वाले शिमला जैसे शहर में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।