#अपराध

September 14, 2024

हिमाचल : महिला मल्टी टास्क वर्कर ने जड़े शिक्षक पर छेडछाड़ करने के आरोप

शेयर करें:

हमरीपुर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन सूबे से महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हमीरपुर जिला के भोरंज क्षेत्र से सामने आया है।

मल्टी टास्क वर्कर के साथ छेड़छाड़

यहां एक महिला टास्क वर्कर ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़िता ने इस शिकायत भोरंज थाना में दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं थम रहा मस्जिद विवाद, सुन्नी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन आज

शिक्षक पर लगे कई आरोप

शिकायतकर्त्ता नवे बताया कि वह स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि उसी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा उसे तंग किया जा रहा है। इस बात की जब भी वह विरोध करती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है।

स्कूल में किया गया प्रताड़ित

पीड़िता ने बताया कि इस बात की शिकायत वो स्कूल के सेंटर हेड टीचर से मौखिक तौर पर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षक को समझा देंगे, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसे SMC प्रधान व सदस्यों के द्वारा भी बैठकें करवा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के गृह जिला में फिर ED की रेड, निशाने पर स्टोन क्रशर कारोबारी

महिला ने न्याय की लगाई गुहार

इसी के चलते अब महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आागमी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, डेढ़ साल का बेटा छूटा पीछे

बढ़ रहा अपराधिक घटनाओं का ग्राफ

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अपराधिक घटानओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन सूबे के कई स्कूलों व कॉलेजों से बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में राजधानी शिमला में एक प्रोफेसर ने स्टूडेंट और शिक्षक के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़छाड़

दरअसल, यहां एक सरकारी कॉलेज की छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज के प्रेफेसर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता ने कॉलेज के प्रोफेसर पवन कुमार पर अश्लील हरकतें करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख