#अपराध

June 4, 2026

हिमाचल : नारायण के गले लगाने पर भड़का सोहेल, पहले जड़े थप्पड़- फिर पेट में घुसा दी कैं*ची

दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे

शेयर करें:

barber shop salon boys narayan sohail case paonta sahib sirmaur police

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

 

सैलून में बाल कटवाने पहुंचे एक युवक को अपने परिचित के साथ किया गया मजाक इतना महंगा पड़ गया कि उसे अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। आरोप है कि गुस्से में आए युवक ने पहले थप्पड़ मारा और फिर कैंची से पेट पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 45 दिन की मासूम टीका लगने के बाद हुई सुन्न- नाक से बहने लगा खू.न...और थम गई सांसें

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के गांव सागरी का रहने वाला तथा वर्तमान में बद्रीपुर में रह रहा 25 वर्षीय नारायण सिंह मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बद्रीपुर स्थित एक हेयर सैलून में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद उसने डिजिटल माध्यम से भुगतान किया और पुराने बकाए का हिसाब भी चुकता कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि उसी दौरान सैलून में टोका निवासी सोहेल भी मौजूद था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी बीच नारायण ने हंसी-मजाक में सोहेल को गले लगा लिया। हालांकि यह बात सोहेल को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनावी रंजिश का खौफनाक अंजाम, 2 मकानों में लगा दी आ.ग- पूर्व प्रधान समेत 11 पर केस

शिकायत के अनुसार जब नारायण सैलून से बाहर निकलने लगा तो सोहेल ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सोहेल ने पहले नारायण को थप्पड़ मारा और बाद में सैलून में रखी बाल काटने वाली कैंची उठाकर उसके पेट पर वार कर दिया।

 

अचानक हुए इस हमले से सैलून में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की दो पंचायतों ने रचा इतिहास : पूरे देश में आई नंबर-1, मिला एक करोड़ का इनाम

पुलिस ने घायल युवक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती तौर पर सामने आया है कि साधारण मजाक से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक टकराव में बदल गया, जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख