#अपराध
February 19, 2026
उज्जैन में बजरंग दल ने पकड़ा मुस्लिम युवक, हिमाचल की हिंदू लड़की को लेकर आया था; की पि.टाई
बजरंग दल का आरोप, युवक के मोबाइल में मिली गंदी वीडियो और तस्वीरें
शेयर करें:

शिमला/उज्जैन। मध्यप्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के आसपास उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक मुस्लिम समुदाय का युवक हिमाचल प्रदेश की एक हिंदू युवती के साथ वहां पहुंचा। मुस्लिम युवक के यहां पहुंचने की भनक बजरंग दल को लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुस्लिम युवक के मोबाइल में युवती सहित अन्य कई लड़कियों की गंदी वीडियो और फोटो मिले हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान नसीम अकरम के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह हिमाचल प्रदेश की एक हिंदू लड़की के साथ उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के पास पहुंचा था। दोनों महाकाल मंदिर क्षेत्र के अलग.अलग होटलों में ठहरे हुए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में अकेली लड़की को देख बिगड़ी युवक की नीयत, जबरन किया मुंह काला
बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारियों का दावा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ मंदिर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं की टीम ने दोनों को होटल की ओर जाते समय रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपना नाम गलत बताया। जब सख्ती से सवाल किए गए तो उसने खुद को मुस्लिम समुदाय से होने की बात स्वीकार की। इसके बाद माहौल गरमा गया और कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सैर हुई महंगी, सुक्खू सरकार ने 230 रुपए तक बढ़ाई एंट्री फीस; जानें कब से लागू होंगी
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसमें संबंधित युवती सहित अन्य लड़कियों की कथित अश्लील तस्वीरें और वीडियो पाए गए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाद में पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
हंगामे की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि युवक और युवती अलग.अलग होटलों में ठहरे थे। दोनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, परिवार को बेसहारा छोड़ गया 27 वर्षीय बेटा
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक अन्य युवक को पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर में प्रवेश करने को लेकर पकड़ा गया था, जिससे क्षेत्र में पहले से ही सतर्कता बढ़ी हुई थी। फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।