राजनीति

#अपराध

April 27, 2025

हिमाचल : बेटे को वकील बता करा दी शादी, निकला नशेड़ी- दुल्हन ने ठोक दिया केस

पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una News

ऊना। नालायक, निकम्मे बेटे की शादी कराने के लिए मां-बाप चाहें कितना भी झांसा दें, लेकिन जब राज पर से पर्दा उठता है तो मामला अक्सर थाने जा पहुंचता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल में धनपुर गांव के एक माता-पिता ने लड़की वालों के सामने बेटे को वकील बताकर उसकी शादी कर दी। बाद में लड़का नशेड़ी निकला। अब नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर धोखेबाजी और प्रताड़ना का केस ठोक दिया है। पुलिस ने पति समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जुल्म ढा रहा है पति

नवविवाहिता वंदना देवी की शिकायत है कि उसका पति निठल्ला है और नशा करता रहता है। ससुरालवालों ने उसके वकील होने का झांसा दिया था। वंदना देवी का आरोप है कि जब से यह राज खुला है, उसके ससुरालवाले उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। पति भी उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पढ़ने भेजा था बेटा, परिजनों को मिली बुरी खबर; मची चीख-पुकार

शादी को हुए 5 महीने

वंदना देवी निवासी जननी की शादी 24 नवंबर 2024 को धनपुर के हरीश कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी की मेहंदी हाथ से छूटने से पहले ही पति हरीश कुमार, वंदना देवी की सास रचना देवी और ससुर सतपाल ने बहू पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। हरीश कुमार नशे का आदि है, जबकि ससुराल वालों ने रिश्ता तय करते समय बेटे के वकील होने का दावा किया था।

जान से मारने की धमकी भी

शादी करने के बाद हरीश कुमार शराब और अन्य नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी पर शारीरिक और मानसिक जुल्म ढा रहा है। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने शिकायत के बाद पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख