शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के IGMC अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा काट रहा एक कैदी उपचार के लिए आईजीएमसी से लौटते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस कर्मी को धक्का मार फरार हुआ कैदी
बताया जा रहा है कि घटना उपनगर बालूगंज के पास तवी मोड़ पर हुई, जब कैदी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है, जो किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। कैदी के फरार होने के बाद शिमला पुलिस ने जिला की सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है।
पुलिस जवान अलर्ट पर
एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है और फरार कैदी को पकड़ने के लिए सभी पुलिस जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई कैदी पुलिस को चकमा देकर भागा हो इससे पहले भी ढली थाना से एक कैदी फरार हुआ था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था जलवाहक, पौंग में मिली देह
ऊना में भी पेश आया है मामला
बता दें कि हाल ही में जिला ऊना से भी एक कैदी फरार हो कर भाग गया है। कैदी को भी बीमार होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था।
यह भी पढ़ें: देश की मंडियों में हिमाचली सेब की धूम, अभी तक पहुंचे 93 लाख बॉक्स
जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। उसका पीछा किया गया तो पता लगा कि वह अस्पताल के साथ लगते ऊना रेलवे स्टेशन से दौलतपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। अभी तक कैदी फरार ही है। बता दें कि इस कैदी पर 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप है।