#अपराध

April 22, 2026

हिमाचल में एक और सिया कां.ड! अब स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा पर युवक ने कर दिया ह**मला

छात्रा के सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें, आईजीएमसी में चल रहा उपचार

शेयर करें:

Shimla school girl attack news,

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में हुए सिया हत्याकांड की तपिश अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब राजधानी शिमला से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई है। यहां भी एक छात्रा पर एक युवक ने घर के पास ही हमला कर दिया। छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है और युवक के हमले से बुरी तरह से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। 

युवक ने अचानक किया छात्रा पर हमला

मामला शिमला जिला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव का है। यहां घर के पास ही एक स्कूली छात्रा पर युवक ने अचानक हमला कर दिया। यहां युवक ने किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि युवक ने छात्रा पर पत्थरों की बारिश कर दी, और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दूध सप्लाई करने निकले थे दो भाई, जीप की ट्रक से हुई टक्कर- एक नहीं बच पाया

घर के पास ही हुआ हमला

जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर के नजदीक ही थी, तभी अचानक एक युवक ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। वार इतने जोरदार थे कि छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को संभाला और बिना देरी किए उसे उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में छात्रा का इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल जा रही लड़की को जबरन अपने घर ले गया युवक, की नीचता- अब मिली कठोर सजा

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस वारदात के बाद बड़फर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर पहाड़ों की शांत वादियों में बढ़ती ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव बना 'मिनी विधानसभा' का दंगल, सुक्खू सरकार की साख और भाजपा का इम्तिहान

सिया कांड के बाद फिर दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में हुए सिया हत्याकांड के बाद अभी लोग उस घटना के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि अब शिमला में छात्रा पर हमला होने से भय और बढ़ गया है। एक महिला ने कहा कि अब बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगने लगा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख