#अपराध

May 9, 2026

हिमाचल: शराब के नशे ने छीन ली जिंदगी, कमरे में लगाई आ*ग की लपटों में खुद ही राख हो गया युवक

शराब के नशे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ा

शेयर करें:

Shimla Accident News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे ने एक युवक को इस तरह से दर्दनाक मौत मिली, सुनने वालों की रूह कांप गई। जुब्बल क्षेत्र के एक सेब बगीचे में काम करने वाले युवक पर शराब का नशा इस कद्र हावी हो गया, कि उसने अपनी मौत का सामान खुद ही तैयार कर लिया। शराब के नशे में युवक ने रसोई में खाली पड़ी सेब की ट्रे को आग लगा दी। इस आग में युवक खुद ही जिंदा जल गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जिंदा जल गया युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक नेपाली मूल का है और सेब बगीचे में काम करता था। बीते रोज शराब के नशे में युवक ने कमरे में रखी सेब की खाली ट्रे को आग लगा दी। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

यह भी पढ़ें : चिट्टे ने बिगाड़ी हिमाचल की तस्वीर- देश भर में दूसरे नंबर पर पहुंचा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सेब बगीचे में करता था मजदूरी

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की के रूप में हुई है, जो नेपाल के दैलेख जिले के करनाली क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से जुब्बल क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था और गांव मटासा स्थित एक सेब बगीचे में रहकर कार्य करता था। बताया जा रहा है कि घटना बीती शाम उस समय हुई, जब दिनभर काम करने के बाद वह अपने ठहरने वाले स्थान पर मौजूद था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घास काटने गई महिला पर मधुमक्खियों का अ*टैक, तोड़ा दम - बचाने पहुंचे ग्रामीण भी घायल

नशे में ट्रे को लगाई आग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने रसोईघर में पड़ी सेब की खाली ट्रे को इकट्ठा किया और उनमें आग लगा दी। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई। लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण लपटें अचानक विकराल हो गईं और युवक खुद उनकी चपेट में आ गया। आग इतनी भयानक थी कि उसके कपड़ों ने भी तुरंत आग पकड़ ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात को चल रही थी दोस्तों की पार्टी, मामूली बहस के बाद युवक को पत्थर से मा.रा, देह फेंक भागे

खुद को बचाने की कोशिश

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद युवक किसी तरह खुद को बचाते हुए कमरे की ओर भागा। वहां उसने अपना जला हुआ लोअर उतार दिया और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने के लिए दोबारा रसोईघर की तरफ लौटा। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। अत्यधिक दर्द और गंभीर जलने के कारण वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भाई ने दी पुलिस को सूचना

घटना की सूचना मृतक के भाई प्रेम कार्की ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुब्बल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आग लगने की घटना पूरी तरह हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी मौजूद है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गांव के बेटे ने पास की NDA परीक्षा- 3 बार फेल होने पर भी नहीं टूटा हौसला, सेना में बनेगा अफसर

इलाके में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि शराब के नशे में उठाया गया एक लापरवाह कदम किस तरह कुछ ही मिनटों में जानलेवा साबित हो सकता है, यह घटना उसकी भयावह मिसाल बन गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख