राजनीति

#अपराध

November 16, 2025

हिमाचल: नशे के लिए बेटे की तड़प बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, 10 हजार में खरीद लाई चिट्टा

बेटे की नशे की लत ने मां को बना दिया चिट्टे का सौदागर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

dehra police arrest woman

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का संकट किस हद तक घरों को खोखला कर रहा है, इसका दिल दहला देने वाला मामला कांगड़ा जिला के देहरा में देखने को मिला। यहां पुलिस ने एक महिला को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो एक ऐसी कहानी उजागर हुई, जिसने ना सिर्फ पुलिस को स्तब्ध कर दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि नशे का यह दलदल अब परिवारों को भीतर से किस कदर निगल रहा है।

महिला के पास मिला नशा

दरअसल देहरा में पुलिस ने देहरा-ज्वालामुखी सड़क पर तलाई कुरु के पास ही नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक महिला की हरकतों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने महिला को रोका और उसकी शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के पास से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में महिला ने जो स्वीकार किया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी पर शक करता था सनकी पति- कई दिनों से हो रहे थे झगड़े, फिर फेंक दिया एसिड

बेटे के लिए खरीदा था नशा

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला मूल रूप से जालंधर (पंजाब) की रहने वाली है और कई वर्षों से अपने परिवार के साथ ज्वालामुखी में रह रही है। महिला ने बताया कि वह यह नशा किसी तस्कर को देने के लिए नहीं, बल्कि अपने ही बेटे की लत को पूरा करने के लिए लाई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नए घर में पति ने किया कांड- पत्नी के चेहरे और पीठ पर फेंका एसिड, आखिर क्यों; जानें

जालंधर से 10 हजार में खरीदा था चिट्टा

पुलिस के अनुसार सख्त पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसका बेटा लंबे समय से चिट्टे का शिकार है और उसकी लत इतनी बढ़ चुकी है कि वह रोजाना नशा मांगता है। बेटे की तड़प और दबाव के आगे झुककर महिला खुद पंजाब के जालंधर गई और लगभग 10,000 रुपये खर्च कर चिट्टा खरीद लाई, ताकि उसका बेटा डोज़ ले सके। यह खुलासा नशे के भयावह संसार की वह तस्वीर पेश करता है, जहां एक मां भी अपने बच्चे को अंधकार से बाहर निकालने की जगह अनजाने में उसी खाई की ओर धकेलने लगती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट भी गायब- पुलिस देख भगाई बाइक, कटा तगड़ा चालान

पुलिस कर रही मामले की जांच

देहरा पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या महिला सिर्फ अपने बेटे के लिए ही नशा ला रही थी या किसी बड़े नशा नेटवर्क से उसकी कड़ी जुड़ी हुई है। यह घटना एक बार फिर इस सच्चाई को उजागर करती है कि नशे का कारोबार सिर्फ युवाओं को ही नहीं, पूरे परिवारों को धीरे-धीरे तबाह कर देता है और कई बार अपनों को बचाने के प्रयास ही उन्हें और गहरे दलदल में धकेल देते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख