गगरेट (ऊना)। हिमाचल के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है। यह हादसा ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के घनारी गांव से सामने आया है। यहां करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय मृतक अपने दोस्त के साथ शराब की महफिल सजा कर बैठा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया।
कहां चल रही थी शराब की महफिल
दरअसल उपमंडल गगरेट के घनारी गांव में एक व्यक्ति को उस समय करंट लग गया, जब वह अपने दोस्त के साथ छत पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच अचानक सड़क पर एक हॉर्न की आवाज सुनाई दी। हॉर्न सुन कर व्यक्ति यह देखने के लिए उठने लगा कि कौन व्यक्ति उसे हॉर्न बजाकर बुला रहा है। जैसे ही शख्स ने उठने के लिए छत पर लगी रेलिंग को पकड़ा अचानक उसे करंट लग गया।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले मक्की के खेत में मिली बच्ची: पोस्टमार्टम आज
फोन पर किसने बुलाया था शख्स
करंट लगने से वह वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा। उसके दोस्त ने उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचा दिया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति एक शिक्षक था और शनिवार की रात को उसके एक दोस्त ने उसे अपने पास दुकान पर बुलाया था। दुकान की छत पर ही दोनों दोस्तों ने महफिल सजा रखी थी। इसी बीच हादसे में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में फिर आई बाढ़: घरों में घुसा पानी- लोग भागने को मजबूर
क्या करता था मृतक व्यक्ति
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। गगरेट पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि घनारी गांव के एक युवक ने शनिवार देर सायं मृतक शिक्षक को फोन कर बुलाया था। दोनों दोस्त एक दुकान की छत पर बैठकर महफिल सजाकर बैठ गए। इसी बीच अचानक शिक्षक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
क्या कहती है पुलिस
डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने बताया कि व्यक्ति की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है। हालांकि चिकित्सकांे ने भी प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट ही बताया है।
यह भी पढ़ें: पति ने मौ*त के घाट उतार दी पत्नी, कमरे में पहुंची बेटियों को इस हाल में मिली मां