#अपराध
February 28, 2025
हिमाचल: दुकान से निकला शख्स नहीं पहुंचा घर, 15 घंटे बाद नदी में तैरती मिली देह
पैर फिसलने से नदी में गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन से भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश भर के नदी नाले जहां उफान पर बह रहे हैं। वहीं जगह जगह भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में हादसों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में भी हुआ है। यहां एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ सोलन मार्ग में दुकान से घर लौट रहा एक शख्स अचानक पैर फिसलने से ढांक में गिर गई। ढांक में गिरने से व्यक्ति सीधा गिरी नदी में जा समाया। जब शख्स घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : 4 जिलों के स्कूलों में छुट्टी- कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट, फ्रेश स्नोफॉल देख गदगद हुए बागवान
मामले का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार को कुछ लोगों ने गिरी नदी में एक व्यक्ति की लाश को तैरते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति यशवंतनगर में एक दुकान में काम करता था और बुधवार रात को दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जल तांडव: 4 लोग घायल, घरों में घुसा पानी- 444 सड़कें बंद, जगह-जगह लैंडस्लाइड
इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी करगाणू के रूप में हुई है। भूपेंद्र बुधवार रात को जब दुकान से वापस घर लौट रहा था, तभी यशवंतनगर (गिरिपुल) के पास शराब ठेका से थोड़ा आगे वह सड़क के किनारे अचानक फिसल गया और सीधे ढांक में गिर कर गिरी नदी में जा समाया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : 4 जिलों के स्कूलों में छुट्टी- कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट, फ्रेश स्नोफॉल देख गदगद हुए बागवान
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका जाहिर नहीं की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनां को सौंप कर आगामी जांच शुरू कर दी है।