#अपराध
February 27, 2026
हिमाचल : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दे दी जा*न... मात्र छह दिन पहले बना था बेटी का पिता
छह दिन की नवजात के सिर से उठा पिता का साया
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हंसता खेलता परिवार एक छोटी सी बात पर उजड़ गया। पति पत्नी के बीच हुए झगड़े पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बात यह है कि मृतक मात्र छह दिन पहले ही एक बेटी का पिता बना था। इस घटना ने ना सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मामला मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर के एक गांव से सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारढा गांव में एक 32 साल के युवक ने पत्नी से हुए मामुली झगड़े के बाद कमरे में फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि युवक धीरज कुमार का बीती रात अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक यह सामान्य कहासुनी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर मोड़ ले लेगा। विवाद के बाद युवक बिना भोजन किए अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शादी के नाम पर ठगा युवक, लाखों खर्च कर किया ब्याह; पांच दिन बाद भागी दुल्हन
रात करीब साढ़े नौ बजे जब उसकी मां खाना देने के लिए कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए, युवक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई आबकारी नीति में शराबियों की बल्ले बल्ले, अब इतनी बोतलें ले जा सकेंगे साथ
इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और मात्र छह दिन की नवजात बच्ची छोड़ गया है। गांव के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही घर में बच्ची के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन अब वही घर मातम में डूब गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- तबादलों के नाम पर 'मनमानी' नहीं चलेगी!
घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी धर्मपुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी.छोटी पारिवारिक बातों को गंभीर रूप देने से ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं, जो परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ देते हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि भावनात्मक तनाव और क्षणिक आवेश किस तरह एक हंसते.खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ सकता है।