#अपराध

July 22, 2024

40 साल का व्यक्ति स्वर्ग सिधारा, परिवार को छोड़ गया बेसहारा; पसरा मातम

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कीटनाशक खाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है- जो पुखरी डाकघर के तहत खुशनगरी गांव का रहने वाला था।

गलती से खा लिया कीटनाशक

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देवेन्द्र ने अपने घर पर गलती से कीटनाशक दवाई खा ली थी। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में देवेन्द्र के परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा ले गए। लेकिन काफी देर हो चुकी थी, अस्पताल के डॉक्टरों ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही परिजनों का बयान कलमबद्ध करके मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने कहा है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगामी जांच की जाएगी।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

ओवरटेक करते हुई 19 वर्षीय युवक की गई जान

यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से सामने आया है। जहां लापरवाही से बाइक चलाने के कारण 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक तेजी से बाइक चला रहा था। उसके गलत तरीके से दूसरी बाइक को ओवरटेक करने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। ओवरटेक करते वक्त युवक की बाइक टनल की दीवार के साथ टकरा…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फंदे पर लटकी मिली 3 बच्चों की मां

यह मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। विवाहिता की मौत पर उसके मायके पक्ष वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, 34 वर्षीय विवाहिता घर में फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के तीन बच्चे हैं- जिसमें सबसे बड़े बच्चे की उम्र 5 साल है। जबकि, बाकि दोनों छोटे बच्चों में से एक बच्चा 3 और एक 6 महीने का है। महिला का पति सोलन के बद्दी में नौकरी करता है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बेटी…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख