#अपराध

September 11, 2026

हिमाचल: गिरी खड्ड में डूब गया 27 साल का पिता, 2 वर्षीय बेटे के लिए घर से साइकिल लेने निकला था

बेटे को साइकिल का सरप्राइज देने घर से निकला था अक्षु

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक हंसते.खेलते परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। अपने दो साल के मासूम बेटे को साइकिल का सरप्राइज देने के लिए घर से निकला एक युवा पिता कभी वापस नहीं लौट सका। बेटे के चेहरे पर मुस्कान लाने का सपना लेकर निकला 27 वर्षीय अक्षु भारद्वाज गिरि खड्ड के गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मामला ठियोग क्षेत्र का है।

 

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पिता को अपने बेटे के लिए साइकिल लेकर घर लौटना था, उसकी मौत की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में मातम पसर गया। अब दो साल का मासूम हमेशा के लिए पिता के साये से वंचित हो गया। मृतक की पहचान सिरमौर जिले के भड़ोली गांव निवासी 27 वर्षीय अक्षु भारद्वाज के रूप में हुई है।

बेटे को देना था सरप्राइज, रास्ते में बदल गई जिंदगी

परिजनों के अनुसार, अक्षु वीरवार को अपने दो वर्षीय बेटे के लिए साइकिल खरीदने के इरादे से छैला की ओर गया था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि जब दोनों गिरि खड्ड के पास पहुंचे तो वहां कुछ स्थानीय लोगों को नहाते हुए देखा। इसी दौरान अक्षु ने भी खड्ड में उतरने का फैसला कर लिया। उसने अपने कपड़े और मोबाइल फोन किनारे रख दिए और पानी में चला गया। साथ आए युवक से भी तैरने के लिए कहा, लेकिन उसने तैरना न आने की बात कहकर किनारे पर ही रहने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ED की बड़ी कार्रवाई: फार्मा इंडस्ट्री में सुबह-सुबह पहुंची टीम; मचा हड़कंप

खड्ड में नहाने उतरा अक्षु गहरे पानी में डूबा

खड्ड में उतरने के कुछ देर बाद अक्षु गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। बताया जा रहा है कि उसने पानी से बाहर निकलने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा नहीं सका। साथ मौजूद युवक को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह पानी में उतरकर उसकी मदद नहीं कर पाया। देखते ही देखते खुशियों का एक सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। बाद में स्थानीय निवासी हरि अंश ने अक्षु के शव को गिरि खड्ड से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 22 हजार में डोला वन विभाग के बीओ का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा

साइकिल का इंतजार कर रहा था मासूम

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अक्षु अपने छोटे बेटे को खुश करने के लिए साइकिल खरीदने निकला था। मासूम बेटे के लिए पिता की ओर से यह एक खास सरप्राइज होना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस पिता को साइकिल लेकर घर पहुंचना था, वह खुद कभी वापस नहीं लौट सका। बताया जा रहा है कि वीरवार को अक्षु की पत्नी भी अपने मायके से बेटे के साथ घर लौटने वाली थी। परिवार को क्या पता था कि उसी दिन उनकी जिंदगी में ऐसी दुखद खबर आने वाली है, जो उनकी दुनिया बदल देगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदल जाएगी Himcare! अब इलाज के लिए मिलेगा 10 लाख, आज कैबिनेट में लगेगी मुहर

पुलिस ने शव को ठियोग अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को गिरि खड्ड से निकालने के बाद सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एक पल की खुशी की चाहत, जिंदगी भर का दर्द

शिमला जिले में हुआ यह हादसा एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। एक युवा पिता अपने बेटे की खुशी के लिए साइकिल खरीदने निकला था, लेकिन रास्ते में लिया गया एक फैसला उसकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित हुआ।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने निखिल, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

बेटे के लिए साइकिल खरीदने निकला पिता अब कभी घर नहीं लौटेगा। मासूम के लिए वह साइकिल भले ही एक खिलौना होती, लेकिन अब पिता की कमी उसके जीवन में हमेशा महसूस होगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की नदियों और खड्डों में नहाने या गहरे पानी में उतरते समय सावधानी बरतने की जरूरत को भी सामने ला दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख