#अपराध
December 24, 2025
हिमाचल: सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला 22 वर्षीय युवक, परिवार की टूट गई बुढ़ापे की लाठी
युवक की मौत ने परिवार से छीन लिया बुढ़ापे का सहारा
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। यह हादसे कई परिवारों को कभी ना भरने वाले जख्म दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया हैं। यहां एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परिवार को सूचना मिली कि उनका 22 साल का बेटा सड़क पर औंधे मुंह पड़ा है। इस खबर को सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार की चीखों से हर किसी की आंख नम हो गई।
दरअसल आज राजधानी शिमला के चौपाल में एक 22 साल के युवक का शव मिला। यह युवक अपने माता पिता की बुढ़ापे की लाठी था, लेकिन मां बाप से उनका सहारा छीन गया। युवक सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो युवक मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का तस्कर 20 लाख का नशा लेकर पहुंचा यमुनानगर, थार गाड़ी में करने गया था सप्लाई
शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। यह शव चौपाल-नरथा मार्ग पर चौपाल बस अड्डे से करीब 250 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की MBA पास युवती कर रही थी चिट्टा सप्लाई, पंजाब से लाई थी बड़ी खेप; होटल में पकड़ी
मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र गरीबू राम निवासी गांव रूइजा (नावणी), डाकघर पुलबाहल, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। सुनील अपने परिवार का जवान सदस्य था और माता-पिता के लिए बुढ़ापे की सबसे बड़ी उम्मीद था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के ट्रक चालक ने कुचल दिया नसरूद्धीन, घर पर इंतजार कर रहे थे दो मासूम
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, जिससे हत्या या संघर्ष की आशंका फिलहाल नहीं जताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई हो सकती है] जिसे इस सर्दी के मौसम की पहली ठंड से मौत माना जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। चौपाल पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।