#अपराध

April 12, 2026

हिमाचल: पिता की लाडली 10 वर्षीय बेटी की खेल-खेल में ऐसे हुई मौ*त, सदमें में पूरा परिवार

घर से बाहर गए थे परिजन, अन्य बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हा*दसा

शेयर करें:

una gagret girl news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कहा जाता है कि एक छोटी सी गलती कब भारी पड़ जाए, यह कोई नहीं जानता। ऐसा ही दर्दनाक हादसा ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में एक परिवार के साथ उस समय हुआ, जब उनकी 10 वर्षीय लाडली खेल.खेल में जिंदगी की जंग हार गई।

बच्चों के साथ खेल रही थी बेटी

जानकारी के अनुसार घटना के समय बच्ची घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, जबकि परिजन कुछ समय के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान खेल.खेल में ऐसा कुछ हुआ, जिसने मासूम की जान ले ली। जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने बच्ची को अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी काल- खड्ड में समाई बोलेरो, एक ही गांव के दो युवकों की मौ*त

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

परिजन बच्ची को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया

खेलते.खेलते हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास के बच्चे आपस में खेल रहे थे और इसी दौरान नाबालिगा फंदे की चपेट में आ गई। यह मासूम खेल कब जानलेवा बन गया, किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिवार गहरे सदमे में है और हर किसी की आंखें नम हैं। एक हंसती-खेलती जिंदगी का यूं अचानक खत्म हो जाना सभी को अंदर तक झकझोर गया है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का गजब व्यवस्था परिवर्तन, बिना डॉक्टर के एक विस की सभी 19 डिस्पेंसरी

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख