#अपराध

May 11, 2026

हिमाचल: परिवार ने खो दिया कमाऊ बेटा, क्वार्टर के पास पेड़ से ल*ट*की मिली देह; पसरा मातम

हिमाचल में रहकर करता था मजदूरी, परिवार को बेसहारा छोड़ गया

शेयर करें:

Kangra Migrant Worker  News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर हिमाचल में मजदूरी करने आए एक प्रवासी युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जिस बेटे के सहारे परिवार का गुजारा चल रहा थाए उसकी अचानक मौत ने अपनों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

 

मृतक की पहचान 38 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कांगड़ा क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम कर रहा था और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

 

यह भी पढ़ें : शादी में बाराती बन गया था पुलिस कांस्टेबल, अचानक थम गई सांसें; दो मासूम बेटियों का था पिता

क्वार्टर के पास पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके रहने वाले क्वार्टर के नजदीक एक पेड़ से लटका मिला। सुबह जब स्थानीय लोगों और साथ काम करने वाले मजदूरों की नजर उस पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ*त, मंडी का चालक भी नहीं बचा; 4 घायल 

मौत की वजह बनी रहस्य

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यही कारण है कि युवक द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अब उसके साथियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर वह किन परिस्थितियों से गुजर रहा था। मामले को लेकर पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-UP तक फैला ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, पकड़े गए 33 सप्लायर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह घर से दूर रहकर दिन-रात मेहनत करता था ताकि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें। लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्षेत्र में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से दुखी हैं कि परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला युवक अब हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख