#अपराध
March 21, 2025
हिमाचल : रेलवे पुल से कूदा 27 साल का युवक, दुकान पर काम करके पाल रहा था परिवार
परिवार ने खोया कमाऊ बेटा, पसरा मातम
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से आत्महत्या करने का मामला खबर सामने आई है। यहां राजपुर में एक युवक ने रेलवे पुल से खड्ड में कूदकरअपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
मृतक की पहचान अभिषेक सूद के रूप में हुई है- जिसकी उम्र 27 साल थी और मारंडा गांव का रहने वाला था। जांच में पाया गया है कि अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करके अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। मृतक के परिजनों को बेटे की मौत की खबर दे दी गई है। कमाऊ बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।