#अपराध

August 11, 2026

हिमाचल की युवती- पंजाब में मिली देह; यूनिवर्सिटी में थी प्रोफेसर; भाई ने बताई पूरी सच्चाई

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ- पूछे कई सवाल

शेयर करें:

25 years professor women bilaspur kharar punjab university brother statement police

बिलासपुर। पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात थी और खरड़ के खूनी माजरा क्षेत्र में अपनी कजिन बहन के साथ किराये के मकान में रह रही थी। घटना के बाद थाना सदर खरड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंकिता ठाकुर निवासी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

कमरे में अकेली थी अंकिता

पुलिस को दिए बयान में अंकिता के भाई अरुण कुमार ने बताया कि उसकी बहन सेक्टर-115 स्थित अंबिका एन्क्लेव, खूनी माजरा में अपनी कजिन बहन अदिति के साथ रहती थी। अदिति अभी पढ़ाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बनी खरगोश के ऊन की शॉल- कीमत 1 लाख, 30 हजार के मफलर की हर ओर चर्चा

बताया गया कि 9 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे अदिति कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। उस समय अंकिता कमरे में अकेली थी। करीब एक घंटे बाद जब अदिति वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

फेंद से लटकी मिली देह

इसके बाद अदिति ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर अंकिता का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : डॉक्टर की पर्ची पर मिल रहा नशा, 300 निजी क्लीनिक पर गंभीर आरोप- जांच तेज

मौके से नहीं मिला कोई नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके की तलाशी के दौरान कोई नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया है। सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली की मोर्चरी में रखा गया है।

परिवार ने किसी पर नहीं लगाया आरोप

मृतका के भाई अरुण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन द्वारा उठाया गया यह कदम अचानक हुआ। परिवार की ओर से इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है और किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला : तलाक के बाद भी हर महीने पति से पैसे ले सकती है पत्नी...

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 194 BNS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के मोबाइल फोन समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख