#अपराध

August 10, 2026

हिमाचल : कमल किशोर को कमरे में बेसुध पड़ा मिला जवान बेटा, नहीं किया कोई पुलिस केस

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

22 years boy room father statement police case kullu himachal

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक सनसनीखेज सामना मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक की जहर निगलने के कारण मौत हो गई है। युवक के पिता ने मामले में कोई पुलिस केस दर्ज नहीं करवाया है।

22 साल के लड़के ने निगला जहर

बताया जा रहा है कि जहर निगलने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया- जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे भारी, दो जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; नदी-नालों से रहें दूर

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मामला सदर थाना कुल्लू के तहत आने वाले क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मनोज कुमार (22) के रूप में हुई है। वह कुल्लू जिले के माहूंचाहड़ गांव, डाकघर पुईद, तहसील व जिला कुल्लू का रहने वाला था।

मौके पर पुहंची पुलिस

युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी लिए हैं। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : थाने के पास कांड- पहले चोरों ने लूटी दुकान, फिर शटर पर अपना ताला जड़ हुए फरार

परिजनों ने किसी पर नहीं जताया शक

हालांकि, पुलिस के अनुसार परिवार ने किसी व्यक्ति पर घटना के संबंध में शक या आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल परिजनों ने युवक की मौत को लेकर कोई केस दर्ज नहीं करवाया है। मामले की पुष्टि कुल्लू के ASP संजीव चौहान ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख