#अपराध

April 26, 2026

हिमाचल : घर से स्कूल के लिए निकला था 16 वर्षीय छात्र, नहीं लौटा वापस- 2 दिन से खोज रहा परिवार

लड़के ने घर से निकलते आखिरी बार मां से की थी बात

शेयर करें:

16 years school boy missing case churah chamba himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां चुराह उपमंडल की थनेईकोठी पंचायत के हियाड़ गांव का रहने वाला एक 16 वर्षीय लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बेटे के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।

16 साल का लड़का लापता

बताया जा रहा है कि लड़का शुक्रवार सुबह से घर से लापता है और उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए हैं। परिजन लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी ने किया बुरा हाल : 42 डिग्री पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

दसवीं में पढ़ता है लड़का

लापता लड़के के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तीसा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेईकोठी में दसवीं कक्षा का छात्र है।

स्कूल जाने के लिए निकला घर से

बीती 24 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। घर से निकलते वक्त उसने कहा था कि उसे स्कूल बुलाया गया है और वो निजी बस से स्कूल जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल नगर निकाय चुनाव में बगावत का डर, टिकट की जंग कांग्रेस-BJP के लिए बनी सिरदर्द

नहीं लौटा वापस घर

परिजनों ने बताया कि देर शाम तक भी जब बेटा घर वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने उसके स्कूल के शिक्षक को संपर्क कर उसके बारे में पूछा। मगर शिक्षक ने बताया कि उनका बेटा तो आज स्कूल आया नहीं था।

दो दिन से गायब

इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लड़के के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब लड़के को घर से गए हुए दो दिन बीत गए हैं और उसका कुछ अता-पता नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में समाई कार, घर जा रहे थे पति-पत्नी; नहीं मिला संभलने का मौका, मची चीख-पुकार

कहीं नहीं जाता था बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाता था। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

जांच में जुटी पुलिस

SP विजय सकलानी ने बताया कि लापता लड़के की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। उन्होंने लड़के के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके बेटे को ढूंढ लिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा स्कूल जाकर लापता लड़के के दोस्तों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की डांट पर छोड़ा घर, 50 साल बाद लौटा वापस- इकलौते भाई को देख बहनें भावुक

लड़के को ढूंढने में करें मदद

लापता लड़के के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख