#अपराध

September 22, 2024

हिमाचल : आखिर कहां चला गया 15 वर्षीय मनू? तीसरी बार हुआ घर से लापता

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यह मामला अपने आप में कई सवाल खड़े करता है और साथ ही बेहद चिंताजनक भी हैं। दरअसल, यहां एक 15 साल का किशोर तीसरी बार घर से लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान 15 वर्षीय मनू कुमार के रूप में हुई है- जो कि खुंडियां के अंबाडा गांव का रहने वाला है।

तीन दिन से लापता है मनू

मनू के पिता रमेश चंद ने बताया कि मनू पिछले तीन दिन से घर से लापता है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से उसके बारे में पूछा गया है, लेकिन वो किसी के भी घर नहीं है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : जवान बेटे के जाने का गम ना झेल पाया फॉरेस्ट गार्ड, छोड़ गया दुनिया

घर पर बिना बताए चला गया कहीं

जानकारी के अनुसार, बीती वीरवार को मनू घर पर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रह-सह कर उन्होंने पुलिस थाना खुंडियां में बेटे के लापता होने की सूचना दी।

तीसरी बार हुआ घर से लापता

मनू के पिता ने बताया कि इससे पहले भी मनू दो बार घर से लापता हुआ था, लेकिन उस वक्त उसे ढूंढ कर ले आए थे। उन्होंने बताया कि मनू एक बार साल 2022 में और दूसरी बार साल 2023 में घर से लापता हुआ था। उस दौरान एक बार उसे ज्वालामुखी बस स्टेंड और एक बार नादौन बस स्टेंड से पकड़ा गया था। अब एक बार फिर वो कहीं चला गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब देना पड़ेगा पानी का बिल, जल्द लागू होगा नया नियम

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने मनू के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा इलाके में दुकानों के बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख