#अव्यवस्था

January 2, 2025

हिमाचल: IGMC के 132 कर्मियों को नौकरी से निकाला, कल 500 से अधिक करेंगे हड़ताल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पांच लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई लोगों की नौकरी जा रही है। ऐसा ही कुछ हिमाचल की राजधानी शिमला में भी देखने को मिला है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की नए साल पर सेवाएं समाप्त करने का मामला सामने आया है।

हेल्थ इंस्टीट्यूट में तैनात कर्मियों को नौकरी से निकाला

दरअसल हिमाचल के प्रीमियम हेल्थ इंस्टीच्यूट आईजीएमसी शिमला के 132 आउटसोस कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। नए साल के पहले ही दिन यानी पहली जनवरी को इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी हुआ है। नौकरी जाने से परेशान इन आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज गेट मीटिंग कर आईजीएमसी प्रशासन और सुक्खू सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दागदार हुई खाकी, दो होमगार्ड जवानों ने 500 रुपए में बेच दिया इमान, गिरी गाज

आउटसोर्स पर थे तैनात

सरकार द्वारा नौकरी से हटाए गए इन आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आईजीएमसी के दूसरे आउटसोर्स कर्मी भी आ गए हैं। इन कर्मचारियों ने कल यानी 3 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि अगर यह कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं और आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमारा जाएंगी, जिसका असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो यहां इलाज करवाने आएंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल में नकली पुलिसवाला बनकर घूम रहा था युवक, पहुंचा सलाखों के पीछे

नए साल के पहले दिन छिन ली नौकरी

सफाई कर्मचारी यूनियन की उपाध्यक्ष निशा ने बताया कि उन्हें पहली जनवरी को सुपरवाइजर के माध्यम से सेवाएं समाप्त करने का नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि सालों से यहां नौकरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे इन कर्मचारियों से सरकार ने उनकी रोजी रोटी छीन ली है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जमीनी विवाद ने उजाड़ा परिवार, भांजे ने ले ली सगे मामा की जा.न निशा ने बताया कि आउटसोर्स पर सेवाएं देने वालों में कई विधवा महिलाएं भी हैं, जो काफी सालों से यहां अपनी सेवाएं दे रही थीं। लेकिन अब सरकार ने उन्हें नौकरी से हटा दिया है। जिससे उन्हें अब अपने परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के 22 दिन बाद उजड़ा महिला का सुहाग, एक साथ खोया पति और भाई

कल 500 से अधिक कर्मी करेंगे हड़ताल

वहीं आईजीएमसी वर्कर यूनियन के पदाधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि नौकरी से निकाले गए 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की इस हड़ताल में आईजीएमसी के दूसरे कर्मचारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कल 500 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल करेंगे और आईजीएमसी प्रशासन और कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप ने खोया लाडला बेटा, घर से बिना बताए गया था कहीं

कल आईजीएमसी का बिगड़ेगा स्वास्थ्य

बता दें कि शिमला में स्थित आईजीएमसी में हर दिन तीन हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इस समय आईजीएमसी के 50 फीसदी चिकित्सक छुट्टी पर हैं। ऐसे में अगर आउटसोर्स कर्मचारी भी कल से हड़ताल पर चले जाएंगे तो आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा जाएंगी। क्योंकि हड़ताल पर जाने वालों में वार्ड.अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी और ओटीटी बॉय हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख