#अव्यवस्था

June 16, 2024

CM सुक्खू के नादौन में ही पानी का अकाल: नहीं मिल रही सप्लाई- लोग परेशान

शेयर करें:

हमीरपुर। देश के मैदानी इलाकों के साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी कहर ढा रही है। वहीं, इस गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पानी की समस्या का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है। खास तौर से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर की हालत भी काफी खराब हो गई है।

नादौन में भी पानी की किल्लत

यहां तक की मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी लोगों को समय से पानी की सप्लाई न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत नादौन के ही कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई समय से नहीं हो पा रही है।

दिन में नहीं रात में मिल रहा है पानी

सामने आई जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर 4 और 5 के कई हिस्सों में जहां पानी सप्लाई के लिए नई पाइप लगाए गए हैं। वहां दिन के वक्त नहीं बल्कि रात के समय में पानी छोड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों को बीते एक महीने से इस कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुनार ने कमरे में दे दी जान, पत्नी बोली-कर्जदार कर रहा था परेशान वहीं, पुराने पाइपों में भी पानी बिलकुल नहीं आता है, जिस कारण से लोग परेशान हैं और विभाग से पेयजल आपूर्ति के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करने की मांग भी उठा रहे हैं।

क्या कह रहे हैं विभागीय अधिकारी

इस बारे में सवाल किए जाने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पानी का स्तर गर्मी के कारण काफी नीचे चला गया है जिसके चलते लोगों को पेयजल आपूर्ति में बाधा झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों की मानें तो आने वाले कुछ वक्त में विभाग से जुड़े कर्मचारियों से बातचीत करके इस समस्या का समाधान निकाल दिया जाएगा।

यहां दो दिन छोड़कर आ रहा है पानी

गौर रहे कि हमीरपुर जिले के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर 2 दिन छोड़कर पानी की सप्लाई भेजी जा रही है, जिस कारण से लोगों में सरकार के प्रति काफी ज्यादा रोष देखने को भी मिल रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, मामा-भांजा थे सवार-एक ही बच पाया वहीं, भाजपा भी इस मामले को लेकर सुक्खू सरकार को घेरते हुए इस बात का आरोप लगा रही है कि पिछले साल तक जिन जल परियोजनाओं से लोगों को पानी के सप्लाई हो रही थी, वह साल भर के भीतर अचानक से ठप कैसे तक हो गई। भाजपा के नेता सुक्खू सरकार के ऊपर इसके आरोप मढ़ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख