#अव्यवस्था

March 6, 2026

हिमाचल: गर्ल्स यूनिवर्सिटी में हुआ जमकर बवाल, खाने में निकले कीड़े; छात्राओं ने मेस पर जड़ा ताला

उत्तर भारत की पहली गर्ल्स यूनिवर्सिटी के खाने में कीड़े निकलने पर हंगामा

शेयर करें:

sirmaur Girls University

राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में अक्सर होटलों और रेस्टोरेंटों के खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला उससे कहीं ज्यादा गंभीर माना जा रहा है। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित और उत्तर भारत की पहली गर्ल्स यूनिवर्सिटी की मेस में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने के आरोप ने न केवल विश्वविद्यालय प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि इसे छात्राओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के रूप में भी देखा जा रहा है। मामला सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल स्थित बड़ूसाहिब इटरनल यूनिवर्सिटी का है, जहां छात्राओं ने खाने में कीड़े निकलने के बाद जमकर हंगामा हो रहा है।

मेस के खाने में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के अनुसार गुरुवार शाम मेस में परोसे गए भोजन में कीड़े पाए गए। जैसे ही यह जानकारी छात्राओं के बीच फैली, पूरे छात्रावास में आक्रोश का माहौल बन गया। कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि खाने की प्लेट में ही कीड़े दिखाई दिए, जिससे छात्राओं में घबराहट और गुस्सा दोनों फैल गए। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्राएं मेस के बाहर एकत्रित हो गईं।

 

यह भी पढ़ें : पूर्व CM जयराम ठाकुर की बढ़ेंगी मुश्किलें! सरेआम कि*डनैपिंग - पि.टाई मामले में हाईकोर्ट ने लिया एक्शन

छात्राओं ने किया जमकर हंगामा, मेस को जड़ा ताला

गुस्साई छात्राओं ने मेस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के तौर पर छात्राओं ने मेस के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और कुछ समय तक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्राओं का कहना था कि जब तक भोजन की गुणवत्ता में सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 

लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता पर उठते रहे सवाल

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनके मुताबिक मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि खाद्य सामग्री की सही जांच नहीं होती और साफ.सफाई के मानकों का भी ठीक से पालन नहीं किया जाता। उनका कहना है कि इसी लापरवाही के चलते भोजन में कीड़े मिलने जैसी गंभीर स्थिति सामने आई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ढाबे में खाना खाते वक्त शख्स के गले में फंसी हड्डी, बिगड़ी हालत- चंद मिनटों में हुई मौ.त

तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ा आक्रोश

इस विवाद के बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कथित तौर पर भोजन में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया है। छात्राएं अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

प्रशासन ने शुरू की बैठक

मामले के तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ सुरजन सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और इस मुद्दे पर प्रबंधन स्तर पर बैठक चल रही है। उनका कहना है कि छात्राओं की चिंताओं को सुनकर उचित कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : दोस्तों संग हिमाचल घूमने आया था युवक- वॉटरफॉल के पास अचानक गिरा, घर लौटी देह

प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना मामला

राजगढ़ क्षेत्र में स्थित यह विश्वविद्यालय कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब द्वारा संचालित किया जाता है और इसे उत्तर भारत की प्रमुख गर्ल्स यूनिवर्सिटियों में गिना जाता है। यहां हिमाचल के अलावा देश के कई राज्यों से छात्राएं पढ़ाई करने आती हैं। ऐसे में मेस में कीड़े मिलने के आरोपों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख