राजनीति

#अव्यवस्था

September 21, 2026

हिमाचल : कुलचे की ब्रेड में निकले कीड़े, ग्राहक का फूटा गुस्सा- वायल वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है वीडियो

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

chole kulcha bread worms viral video nalagarh solan himachal food safety

सोलन। बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित नालागढ़ से एक वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुलचे के लिए इस्तेमाल की जा रही ब्रेड को खोलकर दिखाया गया है- जिसमें कथित तौर पर कीड़े नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्रेड में दिखाई दिए कीड़े

वीडियो में ब्रेड के अंदर कुछ संदिग्ध सामग्री दिखाई दे रही है, जिसे लेकर कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि दिखाई दे रही सामग्री वास्तव में कीड़े ही हैं और ब्रेड में किस स्थिति में पहुंची।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 20 करोड़ की गड़बड़ी : सेब खरीद में बड़ा खेल- रिकॉर्ड ने खोली पोल, घेरे में HPMC

खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि खाद्य सामग्री में वास्तव में कीड़े पाए गए हैं तो मामला गंभीर है और इसकी जांच होना जरूरी है।

सैंपल की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित ब्रेड का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वायरल दावे की वास्तविकता सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- विधवा महिलाओं के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा- घर बनाने को मिलेंगे 3 लाख रुपये

जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई

फिलहाल किसी निर्माता, विक्रेता या दुकानदार को इस मामले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक स्थिति और ब्रेड की गुणवत्ता की पुष्टि आधिकारिक जांच और सैंपल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख