शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक वर्षा, तेज हवाओं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

हिमाचल में मौसम बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 और 13 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने बदला एक और नियम : गाड़ी नहीं हवाई जहाज से यात्रा करेंगे अफसर, जानें क्यों

कई जिलो में यलो अलर्ट

वहीं लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

तेज बारिश-गर्जना की चेतावनी

13 और 14 जून को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में मौसम की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए विभाग ने स्थानीय स्तर पर तेज बारिश, गर्जना और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें : झपकी लेते विधायक पर पड़ी MP अनुराग ठाकुर की नजर, चुटकी काटते पूछ डाला सवाल और...

गिर सकता है पारा

इसके बाद 15 और 16 जून को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कुछ कम होने की संभावना है। मगर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। 

लोगों को गर्मी का करना पड़ेगा सामना

पिछले कुछ दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर बोले- सरकार नहीं, एक गुट चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कई कांग्रेस नेता उनके खिलाफ

सुहावना बना रहेगा मौसम

मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। शीतल हवाओं और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से वातावरण में ताजगी महसूस की जा रही है। इसका असर पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है।

 

राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे सैलानी ठंडे मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम की यह नरमी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रह सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें