शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि, इसका असर पूरे प्रदेश में नहीं होगा और कुछ इलाकों में ही मौसम खराब रहने के आसार हैं।
बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में ज्यादा असर
मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। शनिवार को शिमला, मंडी और हमीरपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां भड़की हिंसा: दोनों पक्षों ने जमकर बरसाए पत्थर-बोतलें, भीड़ पर पुलिस ने भांजीं लाठियां
रविवार को इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
रविवार को मौसम का असर कुछ और इलाकों में देखने को मिल सकता है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
ऊना सबसे गर्म, केलांग सबसे ठंडा
प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बिलासपुर में 29.0, भुंतर में 28.5, मंडी में 28.0, कांगड़ा में 27.9 और सुंदरनगर में 27.6 डिग्री तापमान रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर लौट रही आंगनबाड़ी अध्यापिका के साथ हो गई अनहोनी, परिवार में पसरा मातम
धर्मशाला में 26.0, सोलन में 25.0, नाहन में 24.9, पालमपुर में 23.6, मनाली में 21.2 और शिमला में 20.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कल्पा में 17.0, कुफरी में 16.2, ताबो में 15.6 और केलांग में 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यानी मैदानी इलाकों के मुकाबले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ज्यादा बनी हुई है।
