नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 26 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की उम्मीद बन सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी करीबी की मदद से अटका हुआ काम पूरा होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को थोड़ा आराम दें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय के नए साधन तलाशने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।
मकर राशि- आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
मीन राशि- आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। मेहनत से आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। शाम का समय सुकून भरा रहेगा।
राशिफल : 26 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
