नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 मार्च का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता आवश्यक है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि। आज का दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर गले और गर्दन संबंधी समस्याओं से बचें। यात्रा करने से बचें।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।
मिथुन राशि। आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी अच्छी प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि। आज आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी विवाद में न उलझें। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।
सिंह राशि। आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
